अपनी शिकायत लेकर पहुँचे पीड़ित को बेला पुलिस ने कोरे कागज पे हस्ताक्षर कराकर थाने से भगाया!
बेला(औरैया)-खबर बेला थाना के क्षेत्र ग्राम नूरपुर खरगपुर की है जँहा पीड़ित प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चंद्र ने बताया कि दिनांक 08/11/2021 की सुबह 07 बजे के लगभग की है जब वह 02 वर्ष के पुत्र को साइकिल पे बिठाकर पूर्वा पुने मे लगी आटा चक्की से अपना पिसा आटा लेने जा रहा था जैसे ही वह गाँव के बाहर निकला तो पीछे से आ रहे बाईक सवार UP79P5359 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी साइकिल पर बैठा उसका पुत्र नीचे गड्ढ़े ने जा गिरा और उसका सर फटने के साथ मुह से खून निकलने लगा पीड़ित ने बाईक सवार से देख कर चलाने के लिये कहा तो बाईक सवार ने गाली गलौज करते हुए अपने साथी को फोन कर घटना स्थल पे बुला लिया जिस पर उसका साथी सत्यम दूसरी बाईक जिसका नंबर UP79V2681 के साथ अन्य दो लड़के और आये जिनके हाथो मे डंडा व लोहे की राड थी! उक्त लोगो ने पीड़ित के साथ डंडो व लात घुसो से मारने लगे और उसके पुत्र को नीचे खड्डे मे दोवारा फेक दिया चीक पुकार सुन कर पहुँचे लोगो ने पीड़ित को मारपीट से बचाने का प्रयास किया लेकिन सत्यम पुत्र जय नरायण ने तमंचा निकाल कर पीड़ित को बचाने आये लोगो के ऊपर तान दिया और सभी लोगो के बीच एलानिया धमकी देते हुए कहा आज तो तू बच गया लेकिन ज्यादा दिन जिंदा न रहने की धमकी देते हुए बाइक से चला गया तो वही बेला थाने मे हल्का इंचार्ज ने उसके पिता को बुला कर डरा धमका कर एक कोरे पेपर पर हस्ताक्षर करा थाने से भगा दिया! जिस कारण विपक्षी गणों के हौसले बुलंद हो गए और अब वह पीड़ित के घर के बाहर आकर जान से मारने व झूठे मुकदमे मे फसाने की एलानिया धमकी दे रहे हैं पीड़ित ने अपनी लिखित शिकायत पत्र बिधूना क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know