Top News

पैट्रोल पम्प लूट का प्रयास

औरैया में पैट्रोल पम्प लूट का प्रयास,जानिए पूरा कारण

सीसीटीवी कैमरे से हुयी आरोपियों की शिनाख्त

दिबियापुर। स्थानीय बेला मार्ग पर असेनी पावर हाउस के निकट स्थित पैट्रोल पम्प पर मंगलवार देर शाम करीब आधा दर्जन युवाओं ने कार्यालय में कैश गिन रहे कर्मियों से रुपये लूटने का प्रयास किया।मौजूद कर्मियों द्वारा विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची जिसने पंप कर्मियों से जानकारी कर सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों के बारे में छानबीन की। इस सम्बंध में निर्मल तारा फिलिगं स्टेशन के संचालक रिटायर्ड पुलिस इन्सपेक्टर निर्मल सिहं यादव ने बुधवार को थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही किये जाने की माँग की। पीड़ित ने दी गयी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर शाम करीब नौ बजे रिकूं मिश्रा पुत्र लल्ला मिश्रा एंव बादल पाण्डेय पुत्र विपिन पाण्डेय निवासीगण उमरी थाना दिबियापुर अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ आये और मौजूद कर्मियों के साथ गाली गलौज कर कार्यालय में घुसकर लूट करने का प्रयास किया।कर्मियों द्वारा विरोध करने पर मारपीट की।उन्होनें बताया कि इससे पूर्व भी 6 नवम्बर को ऐसी घटना असेनी निवासी एक युवक द्वारा की गयी थी जिसकी शिकायत भी थाना पुलिस से की ।लेकिन पुलिस की ढिलाई से अपराधियों के हौसले बुलंद है।उधर थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है जॉचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم