बिधूना औरैया। बिधूना नर्सरी से पौधें लादकर टैक्टर पर सवार होकर तीन लोग अपने गांव पलिया जा रहें थें
टैक्टर के ब्रेक चपक जाने से टैक्टर कमलपुर नहर पटरी पर खडर में पलट गया। जिससे टैक्टर चालक दो साथी गम्भीर रूप से घायल हो गयें। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही टैक्टर को सड़क के किनारे खडर से जेसीबी के मदद से बहार निकाला गया।
गुरूवार को बेला थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी विश्राम सिंह को टैक्टर लेकर 20 वर्षीय सुधांशु पुत्र राज बहादुर निवासी पलिया अपने गांव के अंकित व इस्फाक के साथ बिधूना नर्सरी से पौधे लादकर गांव पलिया जा रहें थें। अपने गांव से कुछ दूर लुखरदौरा के समीप टैक्टर के ब्रेक चपक जाने से टैक्टर अनियंत्रित होकर पौधे से लादा टैक्टर व ट्राली कमलपुर नहर पटरी के किनारे खडर में जाके पलट गया। टैक्टर चालक सुधांशू व साथी 21 वर्षीय अंकित व इस्पाक निवासी पलिया टैक्टर पलटने से दवकर गम्भीर रूप से घायल हो गयें। टैक्टर सवार घायल युवकों को परिजनों ने प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। टैक्टर व ट्राली को जेसीबी की मदद से खडर से निकलवा कर मार्ग को यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। इस सबंध में थाना बेला प्रभारी जीवालाल ने बताया कि घटना के सबंध में कोई जानकरी नही है। अगर कोई मामला है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाही की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know