Top News

पुलिस के हाथ अभी भी खाली,नहीं कर सकी चोरियों की घटना का पर्दाफाश

*पुलिस के हाथ अभी भी खाली,नहीं कर सकी चोरियों की घटना का पर्दाफाश* 

*तहरीर के आधार पर तोड़फोड़ और मारपीट कर चोरी करने का मामला दर्ज*

*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली  क्षेत्र के ग्राम पैगूपुर में बीती रात तीन घरों में हुई चोरियों के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। यद्यपि तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस  कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। और शीघ्र खुलासे करने का दावा भी कर रही है।
बता दें बीते गुरुवार/ शुक्रवार की रात से पैगुपुर गांव निवासी विद्याराम, बिटोला देवी व सुरेश तिवारी के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया था। तीनों घरों से नगदी सहित लाखों के जेवरातों पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया था। सुरेश तिवारी व उनके नाती सूर्यकांत, को बदमाशों ने, सामना करने के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया था। जिन्हें परीजनों ने जिला अस्पताल इटावा भर्ती कराया था। जांच के दौरान पुलिस को एक कारतूस का खोखा, एक तमंचा, एक टायरलीवर, व एक बाइक बरामद हुई थी। बरामद चीजों के आधार पर भी पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बाइक नम्बर के आधार पर बाइक स्वामी को भी हिरासत में लिया है। वहीं हिरासत में लिये गए अन्य संदिग्ध लोगों के काल डिटेल को भी पुलिस खंगाल रही है। 
      पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना में घायल सुरेश तिवारी के पुत्र राजीव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ जारी है। बाइक स्वामी को भी हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल निकलवाने  के साथ साथ पुलिस टीम , घटना का खुलासा करने में जुटी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने