*प्रधानमंत्री आवास सूची जांच में अपात्रों को बना दिया पात्र*
*अजीतमल,औरैया।* नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल चैयरमेन व अधिषाषी अधिकारी ने संयुक्त रूप से, एक मोहल्ले के आधा सैकड़ा अपात्र लोगों को,आवास सूची में जगह दिए जाने पर आपत्ति जताई है। चैयरमेन व ईओ ने जांच समिति पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए दोबारा से जांच करवाने के लिए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व परियोजना अधिकारी डूडा को पत्राचार किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचे इसके लिए नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल क्षेत्र के सभी 15 वार्डों के बाशिंदों ने आवेदन किये थे। डूडा, राजस्व विभाग, व नगर पंचायत कर्मचारियों की गठित संयुक्त टीम द्वारा आवेदनकर्ताओं की स्थलीय जांच की गई थी। पात्रता का मानक पूरा न करने वाले आवेदनों को इस टीम द्वारा निरस्त कर दिया गया था। लोगों की आपत्तियों को देखते हुए पुनः की गई जांच में भी मानक में न आने वाले लोगों को पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया था। नगर पंचायत के वार्ड विद्यानगर में सिर्फ आठ लोगों को ही ,जांच उपरांत , पात्र पाया गया था। डूडा द्वारा सिर्फ इसी वार्ड की जांच टीम के सदस्यों को बदलकर पुनः जांच करवा दी गई। जिसमें 60 लोगो की सूची में 47 लोगों को पात्र कर दिया गया। यह जानकारी होते ही ईओ ने गुमराह कर दस्तखत करवाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को पुनः जांच कराने के लिये पत्र लिखा है। वहीं चैयरमेन ने भी कई जगह पत्राचार कर , पूर्व में अपात्र हो चुके लोगों को पात्रता सूची में शामिल किए जाने और भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। चैयरमेन रानी पोरवाल ने बताया कि सिर्फ विद्यानगर वार्ड की 60 लोगों की सूची में , जांच के नाम पर पूर्व में अपात्र लोगों को भी शामिल करते हुए 47 लोगों को पात्र दिखाना सरासर भ्र्ष्टाचार नज़र आ रहा है। जांच करवानी थी तो सभी वार्डो की करवानी थी। अन्य वार्ड के लोगो मे इसका आक्रोश है। विद्यानगर मोहल्ले में सिर्फ 8 लोगों को पात्र पाया गया था। जांच करवाकर 47 लोगो को पात्रता में शामिल करना कहीं न कहीं जांच टीम पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। इसके लिये उन्होंने राज्य कारागार मंत्री जयकुमार जैकी, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित परियोजना निदेशक डूडा को पत्राचार कर पुनः जांच की मांग की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know