*हर्षित ने उत्तीर्ण की कृषि अनुसंधान परिषद की नेट परीक्षा*
*अजीतमल,औरैया।* कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर निवासी डॉ उमेश चंद्र त्रिपाठी के छोटे पुत्र हर्षित त्रिपाठी ने कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल पूसा नई दिल्ली के द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षा वर्ष 2021 में आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विषय में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है । वर्तमान समय में हर्षित अपने विषय पर शोधकार्य चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में अध्ययनरत हैं। हर्षित की इस सफलता पर स्थानीय जनता महाविद्यालय अजीतमल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर भूपेन्द्र त्रिपाठी डॉ अजय कुमार वर्मा उमाकांत मिश्रा डॉ० धर्मेंद्र सिंह एवं डॉ उमेश दुबे आदि ने बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know