*जीएस एकेडमी में फैंसी ड्रेस , दीपक , रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*औरैया।* जीएस एकेडमी स्कूल में फैंसी ड्रेस , दीपक , रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने महापुरुषों, अभिनेताओं सहित विभिन्न पात्रों की ड्रेस पहन कर उनके फेमस डायलॉग और उनके जीवन काल के बारे में बताया। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। कुछ बच्चों ने अपनी वेश भूषा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जल के महत्व का संदेश भी दिया।कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी पोरवाल द्वारा किया गया।इस दौरान स्कूल के प्रबंधक हरिओम द्विवेदी और प्रधानाचार्य विकास सक्सेना भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त स्कूल परिसर में रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम अमन, द्वितीय ओजस और तृतीय स्थान पर वैष्णवी रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम अक्षिता,द्वितीय छवि, नव्या तृतीय स्थान पर रहे | व दीपक प्रतियोगिता में प्रथम अभय,द्वितीय धुर्वी, मेघना तृतीय स्थान पर रहे | स्कूल के प्रबंधक हरिओम दिवेदी ने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य बच्चों की कलात्मक व रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना है।
इससे बच्चों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा उभरती है, जो उनके समग्र विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य की नींव विद्यालय के प्रांगण में ही रखी जाती है, जहां पर अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सतत प्रयास किया जाता है। उन्होंने बच्चों को दीपावली पर्व के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी और भगवान श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक विकास नेहा, अंकिता, केशव, राधा ,अंजलि ,नेहा, मोहिनी, प्रियंका ,मुस्कान ,रुचि एवं मस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know