Top News

कृषि राज्यममंत्री ने गांवों में भ्रमण कर नए सदस्यो को जोड़ा

*कृषि राज्यममंत्री ने गांवों में भ्रमण कर नए सदस्यो को जोड़ा*

*औरैया।* मंगलवार को उ० प्र० सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आधा दर्जन से ज्यादा गांव रुरूगंज,अछल्दा, टीकमपुर, बल्लापुर,बटुआ व नगर के नारायनी मण्डपम के लगे शिविर में भाजपा की सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर नए सदस्यों को भाजपा का सदस्य बनाया ।  उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  व उप्र के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लाखों युवा ,छात्र एवं छात्राएं व आमजनमानस  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिए उत्साहित है उसी क्रम में यह अभियान हर गली ,हर द्वार तक कार्यकर्ता लोगों को भाजपा में जोड़ने का कार्य करेंगे जिसमे पार्टी द्वारा दिए गए मो•नं• 7505403403 पर मिस कॉल कर सदस्य बन सकेंगे। अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा व स्टीकर लगाकर "मेरा परिवार भाजपा परिवार " का भी अभियान चलाएंगे। वही भृमण के दौरान गांवों में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया व सम्बंधित अधिकारी को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم