*दबंगों ने किया आबादी की जगह पर कब्जा*
*बिधूना, औरैया।* एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर आबादी की भूमि पर बने सार्वजनिक रास्ते पर टीन आदि रखकर दबंगई के बल पर अवैध कब्जा कर अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाया है। उपजिलाधिकारी ने पीड़ित की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूप पुर सहार निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र छोटे सिंह ने उपजिलाधिकारी को दिये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है की उसके गांव में आबादी की भूमि पर सार्वजनिक रास्ता बना है जिससे ग्रामीणों का आना जाना रहता है जिस पर गांव के गजेंद्र सिंह पुत्र जगमोहन सिंह, रमेश सिंह, मनीष कुमार सिंह व महेंद्र सिंह पुत्रगण भोला सिंह ने दबंगई के बल पर रास्ते पर अवैध कब्जा कर दीवाल पर टीन इदि डालकर रास्ता बंद कर दिया है जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा विरोध करने पर दबंग गाली-गलौज कर मारपीट झगड़ा फसाद पर आमादा हो जाते हैं|उप जिलाधिकारी राम अवतार वर्मा ने कानून गो एंव क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक रास्ता बंद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ते पर रखी टीन आदि अवरोध हटवाकर रास्ता खुलवाये जाने की माँग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know