Top News

सपा के कद्दावर नेता पुष्पराज जैन का हुआ जगह जगह जोरदार स्वागत

सपा के कद्दावर नेता पुष्पराज जैन का हुआ जगह जगह जोरदार स्वागत
सपा नेता बोले- सुन नहीं रही है गूंगी-बहरी सरकार
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता आदित्य  शर्मा औरैया:उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया जनपद के बिधूना विधानसभा कस्वा सहार में आर आर डी इंटर कॉलेज के सामने सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव,उपाध्यक्ष रविन्द्र राजपूत (रवि),नृपेंद्र यादव सपा नेता व अन्य  कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया.सपा के कद्दावर नेता कन्नौज पुष्पराज जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना (Coronavirus) के नाम पर करोड़ों की लूटपाट की है. प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कोरोना से किसी भी मजदूर एवं किसान (Farmers) की जान नहीं बचाई है, सिर्फ पूंजीपतियों की जान बचाई है.

गूंगी-बहरी सरकार नहीं सुन रही है
पुष्पराज जैन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 75 साल बाद भी देश के किसानों की हालत बेहद खराब है. उन्हें उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में किसान आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं, लेकिन गूंगी-बहरी सरकार नहीं सुन रही है.
उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बनता जा रहा है
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बनता जा रहा है. यहां पर बहन, बेटियों एवं महिलाओं के साथ दुराचार, छेड़खानी जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने