फोटो समाचारः
बिधूना औरैया। आबकारी निरीक्षक व कोतवाली पुलिस ने सयुक्त रूप से नगर के आदर्श नगर में अबैध कच्ची शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोग अपने घरों में ताला डालकर भाग गयें जिससे टीम को शराब नही मिल पाई वही घर के बाहर जमीन में दवे 400 लीटर लहन नष्ट किया गया।
मंगवार को आबकारी निरीक्षक बिधूना जे.एन सिंह अपनी टीम व कोतवाली पुलिस ने सयुक्त रूप से नगर के आदर्श नगर में छापामारी अभियान चलाया। अभियान की जानकारी मिलते ही अबैध कच्ची शराब का करोबार करने वाले लोग घरो में ताले डालकर भाग गए। अभियान के दौरान घरो के बाद जमीन में खडडे में दवे लहन को निकाल कर आबकारी टीम ने मौके पर 400 लीटर लहन नष्ट कर दिया।आबकारी निरीक्षक जे.एन सिंह ने बताया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अबैध शराब का करोबार नही होने दिया जायेगा। अगर कोई करोबार करते पकड़ा जाता तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी इस मौके पर देशराज सिंह व अतुल मौर्य आदि लोग मौद रहें।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know