अस्पताल की लिफ्ट बंद, मरीज परेशान
उत्तरप्रदेश न्यूज 21 संवाददाता औरैया। जिले के 100 शय्या अस्पताल में लिफ्ट बंद पड़ी होने से तीमारदार व मरीजों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवतियों को होती है।
चिचौली स्थित 100 शय्या अस्पताल में प्रथम तल से लेकर तीसरी मंजिल तक जनरल वार्ड, महिला वार्ड, डेंगू वार्ड आदि संचालित हो रहे हैं। ऐसे में अस्पताल की लिफ्ट महीनों से बंद पड़ी होने से तीमारदार अपने मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।
सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवतियों को होती है। बुधवार को अस्पताल आईं रमावती, इंदू देवी ने बताया कि लिफ्ट खराब होने से एक मंजिल चढ़ने पर सांस फूलने लगी थी। करीब आधे घंटे बैठकर दूसरी मंजिल तक पहुंच पाई हैं। सीएमएस डॉ. कुलदीप कुमार यादव ने बताया कि कुछ खामी की वजह से लिफ्ट बंद है। जिसे जल्द दूर कराया जाएगा।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know