6 नवम्बर को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मण्डलायुक्त व आई जी सहित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता मनोज कुमार ककोर। आगामी 6 नवंबर को प्रस्तावित उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद औरैया भ्रमण के दृष्टिगत बुधवार को कानपुर मंडल आयुक्त डॉ0 राजशेखर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर प्रशांत कुमार द्वारा ककोर मुख्यालय में सलामी ली गयी तत्पश्चात जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा को कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
यह भी देखें : यमुना तट पर यमुना मैया की आरती के उपरांत हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
वही दोनो अधिकारियो जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही ककोर मुख्यालय में निर्मित हैलीपैड व जनसभा स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । मालूम हो कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 6 नवम्बर को जिला मुख्या लय के तिरंगा पार्क में जनसभा कर बरमूपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडीकल कालेज सहित कई कार्यो का शिलान्यास करेंगे ।
जिसके लिए जिला प्रशाशन ने तैयारिया तेज कर दी है । उधर भाजपा के जिला कार्यालय तुर्कीपुर कार्यालय में भी हलचल तेज हो गयी , जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भी जनसभा में भीड़ बढ़ाने के लिए जनसम्पर्क शुरू कर दिया है । वही कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ,इटावा सांसद प्रो डाक्टर रामशंकर कठेरिया ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ,बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ,जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे आदि लोगो ने भी जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know