बिधूना औरैया। कोतवाली परिसर में अयोजित थाना दिवस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ जिसमें फरियादी अपनी अपनी 5 शिकायतों को लेकर पहुंचें जिसमें एक भी शिकायत को मौके पर निस्तारण नही हो सका है। सभी शिकायतों को एक सप्ताह के अन्दर मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।
शानिवार को कोतवाली परिसर में अयोजित थाना दिवस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मनोज कुमार पुत्र दयाराम धोवी मढा ने विपक्षियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। कि गांव के लोगों ने मारपीट कर कमरे बंद कर लिया। बलवीर सिंह निवासी गूरा शिकायती पत्र दिया। कि जगह से अतिक्रमण हटवाया जायें। अफसर अली निवासी खानजहॉपुर चिरूकुआ, गांव के लोगां द्वारा जमीन पर अबैध कब्जा कर लिया जिसे हटवाया जायें।रामऔतार निवासी मऊ कब्जा हटवाये जाने के सबंध में शिकायती पत्र दिया।राधेश्याम नगला गुडवान पक्की खुटटी हटवाये जाने सबंध में शिकायत की है। सभी शिकायतों को क्षेत्राधिकारी ने सुनकर सबंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष तरीक से शिकायतों को निस्तारण करने की बात कही। थाना दिवस के मौके पर क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने महिला हेल्प डेस्क के रजिस्ट्रार चैक कियें। रजिस्ट्रार में जो कमियों को जल्द सुधार करने की बात कही। इस मौके राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के साथ कोतवाली प्रभारी शशिभाषण मिश्रा आदि मौजूद रहें।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know