बिधूना औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मढामाछीझील में शादी समारोह के दौरान फायरिंग करने के मामले में बदनपुर चौकी प्रभारी हेमंत कुमार ने 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली बिधूना की चौकी बदनपुर के प्रभारी हेमंत कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया कि मढामाछी झील गांव में पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र कुमार की बेटी की शादी में जनपद मैनपुरी के गांव गजपुरा थाना किशनी से बारात आयी थी। रात लगभग 11 बजे बारातियों व जनातियों के हर्ष फायरिंग व लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी।मौके पर जाकर देखा गया कि रामपाल भदौरिया निवासी डोडापुर थाना बिधूना में घायल थें।जिन्हें सीएचसी बिधूना भेजा गया। मौके पर जानकारी की गई 3 से 4 बारातियों व जनातियों के द्वारा अपने लाइसेंसी शस्त्र से हर्ष फायरिंग की गई। जिससे विपरीत स्थिति उत्पन हो गई। जबकि शासन द्वारा शादियों में हर्ष फायरिंग करने पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया गया है। आदि अरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि बारात के दौरान फायरिंग करने वालो के खिलाफ एसआई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर अरोपियो के खिलाफ कार्रवाही करेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know