Top News

कृषि राज्यमंत्री ने आधा दर्जन गांवो में लगाई चौपाल

*कृषि राज्यमंत्री ने आधा दर्जन गांवो में लगाई  चौपाल*

 *औरैया।* भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कृषि  राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत  ने  आधा दर्जन गांवो में चौपाल लगाकर कृषि सुधारों की चर्चा करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय दोगुना करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि होगी।
गुरुवार को कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अजीतमल विकास खंड की ग्राम पंचायत नवलपुर , बल्लापुर , बेरी कपाड़िया , भदसान , सांफर  आदि में किसान चौपाल में कृषि सुधार बिलों के विषय में विस्तार से चर्चा कर बिलों को किसानों के हितैषी बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि किसान आत्मनिर्भर होगा तो ही भारत आत्मनिर्भर बन पाएगा। वही कहा कि कृषि में लाए जा रहे बदलावों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। बिचौलिए खत्म होंगे। इससे सबसे ज्यादा फायदा छोटे किसानों को होगा। किसान मंडी से बाहर भी अपना सामान ले जाकर बेच करते हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी रहेगा और कृषि मंडियां भी रहेंगी। राज्य मंत्री ने बताया कि इन बिलों से किसानों की तस्वीर बदलेगी, तकदीर बदलेगी, उनके हालात में मूलभूत परिवर्तन होगा, उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने   किसान फसल बीमा योजना, ऋण मोचन, कृषि क्रेडिट कार्ड आदि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की । वही चौपालों में आये लोगो की समस्याये सुनी व उनका निस्तारण कराया। किसान  चौपाल के संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य आशाराम राजपूत , भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनंग पाल सिंह तोमर ,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला , जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद दुबे, विश्वनाथ सिंह राजपूत, जितेंद्र राजावत, मंडल अध्यक्ष मान सिंह राजपूत , मण्डल महामंत्री महामंत्री जयराज परिहार , पीआरओ प्रमोद राजपूत , इंजीनियर प्रेम सिंह  ,गोपाल मिश्रा , लाखन सिंह सहित समस्त एडीओ पंचायत व प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे। उधर कृषि राज्यमंत्री ने चौपाल में मौजूद बुजुर्ग ,बूथ अध्यक्ष का मालार्पण कर सम्मानित किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने