Top News

घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गया युवक मलबे में दबा, रेफर

*घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदने गया युवक मलबे में दबा, रेफर* 

*औरैया।* फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी एक युवक रविवार की सुबह अपने घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोदने के लिए बीहड़ की ओर गया हुआ था। जब वह मिट्टी खोद रहा था उसी दौरान उसके ऊपर मिट्टी का बड़ा सा ढेर आकर गिर गया। जिससे उसमें दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। 
ग्राम गोपालपुर थाना फफूंद निवासी ऋषि पुत्र जयंत सिंह रविवार की सुबह अपने घर की लिपाई पुताई कराए जाने के लिए गांव के समीप से ही मिट्टी खोदने के लिए अन्य लोगों के साथ गया हुआ था। जब मिट्टी खोद रहा था उसी दौरान उसके ऊपर मिट्टी का एक बड़ा ढेर गिर गया। जिससे वह उसमें दब गया। आसपास मिट्टी खोदने अन्य युवकों ने आनन-फानन में उसे निकाला और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी तथा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم