ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने तीन बेटियों को मिलाया उनके परिजनों से

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने  तीन बेटियों को मिलाया उनके परिजनों से*

फफूंद/औरैया

पुलिस ने शुक्रवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोई हुई तीन बच्चियों को उनके परिजनों से मिलाया बच्चियों के मिलते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी
शुक्रवार की शाम फफूंद कस्बे में अपने माता पिता के साथ दशहरे का मेले देखने आई तीन बच्चियां बिछड़ गई जिसमे सोनी कुमारी  पुत्री कुसमा देवी निवासी केशमपुर रोशनी कुमारी पुत्री अनोज कुमार निवासी मु0 ऊंचा टीला शिवानी कुमारी पुत्री उदय वीर सिंह निवासी नंदपुर के परिजन बच्चियों की तलास में इधर उधर दौड़ रहें थे इस दौरान मेले में गश्त कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी को जानकारी होने पर वह अपने हमराही रोहित कुमार  सुनील कुमार भदौरिया व महिला कांस्टेबल ममता कुमारी  के साथ वह भी बच्चियों के ढूंढने जुट गए कुछ देर बाद  बच्चियां मेले में मिल गई। प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को बुलाकर बच्चियों को उनके माता पिता को सुपुर्द कर दिया बच्चियों को पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم