*कंचौसी नगर में वृन्दावन धाम रासलीला का पंचम दिवस*
*कंचौसी*
नगर में हो रही भव्य रासलीला कार्यक्रम की शुरुआत बड़े ही विधि विधान से पूजा अर्चना कर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा कानपुर मंडल के महासचिव सत्यनारायन दुबे बब्लू पंडित एवं वरिष्ठ एडवोकेट विनय प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा की गई।उन्होंने बताया कि ईश्वर को मात्र याद करने से सारे कष्ट दूर हो जाते है,प्रभु में लीन व्यक्ति को अगर कोई विपत्ति आती भी है,तो प्रभु अपने भक्त की सारी बाधाओं को हर लेते है,ईश्वर हर विपत्ति को पल भर में गायब कर देते है,ईश्वर सबसे बड़ी शक्ति है,अगर भक्त भगवान का नाम लेकर कोई भी कार्य करता है,तो प्रत्येक कार्य मे सफलता मिलती है,प्रभु से बढ़कर कोई नही है,इसलिए कोई भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो उसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और तन मन धन से धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन कराना चाहिए।उन्होंने कमेटी का आभार प्रकट किया ,और कहा भोले बाबा मंदिर पर हर वर्ष बेहतरीन कार्यकम आयोजित होते है,उन्होंने कमेटी से आवाहन किया कि आने वाली नौ दुर्गा में मंदिर प्रांगण में नौ दिवस का कार्यक्रम आयोजित हो मेरी तरफ से तन मन धन से सहयोग किया जाएगा।रासलीला में पधारे व्रन्दावन धाम से सभी कलाकारों का सम्मान भी किया,कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान भी किया।कार्यक्रम आयोजक राजकुमार मझले पंडित द्वारा बताया गया कि नौ दुर्गा में भव्य कार्यक्रम की रूप रेखा शुरू कर दी गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know