*ब्रेकिंग न्यूज़*
*अजीतमल/औरैया*
👉 *रजिस्ट्री ऑफिस की सांठ गांठ से पांच करोड़ की बेनामी सम्पत्ति का फर्जी बैनामा।ईडी करेगा जांच।*
*अजीतमल तहसील के जसवंतपुर ग्राम में मुरादगंज अयाना मार्ग पर 1977 में बल्केश्वर ग्रामोधोग शकर समिति मुरादगंज के नाम 0.979हेक्टेयर जमीन का बेनामा कराया गया।उसके बाद उक्त भूमि पिछले 43 सालों लावारिस पड़ी रही।उसके बाद उस भूमि पर भूमाफियाओं की नजर पड़ी।उसके बाद कूटरचित आधारकार्ड तैयार करके व्यवसायिक जमीन को कृषि भूमि दिखाकर दयालबाग आगरा निवासी रतीराम राजपूत ने तानसेन नगर ग्वालियर निवासी राजीव कुमार गुप्ता को उक्त समिति का अध्यक्ष राजीव कुमार दर्शाकर फर्जी बेनामा करा लिया।*
जबकि बल्केश्वर नाथ ग्रामोधोग शकर समिति मुरादगंज के नाम से कोई भी समिति धरातल पर और सरकारी अभिलेखों में रजिस्टर्ड नहीं है।जो समिति कहीं धरातल पर रजिस्टर्ड नहीं है उसका अध्यक्ष कैसे सम्भव हो सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार ने जिलाधिकारी औरैया को शिकायत भेजते हुए उक्त बेनामी सम्पत्ति का खुलासा करते हुए शिकायत भेजी है।और बताया कि उक्त भूमि का कोई बारिस नहीं है टेक्स चोरी करने के उद्देश्य से काले धन का उपयोग करने के लिए इस फर्जी समिति को बनाया गया था।जिसके सारे साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं।उन्होंने बताया उक्त फ्रॉड लोग भ्रस्टाचार के माध्यम से तहसील अजीतमल के अधिकारियों की सांठ गांठ से बेनामा करवाकर जल्द दाखिल खारिज करवाकर 5 करोड़ के काले धन को खुर्द बुर्द करना चाहते हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know