Top News

बारिश के बाद विद्युत सप्लाई बंद,उपभोक्ता परेशान

*बारिश के बाद विद्युत सप्लाई बंद,उपभोक्ता परेशान*

*फफूंद,औरैया।* 24 घण्टे से हो रही बारिश और तेज हवा चली तो विद्युत विभाग की एक बार फिर व्यवस्था चरमरा गई। केशमपुर विधुत उप केंद्र के के 200 गांवों की बत्ती गुल हो गई, जिसके कारण कस्बा व क्षेत्र वासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधुत कटौती से लोगों के सामने पेयजल की समस्या भी बनी रही। बिजली न आने के कारण विद्युत संचालित मोटरों पर आधारित लोगों को परेशानी हो रही है। जिससे जनता परेशान हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन करने के बाद भी आम लोगों को उचित जवाब नहीं मिला। इस सम्बंध में अवर अभियंता ओम वीर सिह ने बताया कि असेनी से लाइन ब्रेक डाउन है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने