*युवक को सांप ने डसा हालत गंभीर*
*औरैया।* मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा औरैया निवासी एक युवक बुधवार की रात अपने घर के दरवाजे पर रात्रि विश्राम कर रहा था, उसी समय उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले आये जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा औरैया निवासी अमन चौधरी 25 वर्ष पुत्र शिवनाथ बुधवार की रात करीब 12 बजे अपने घर के बाहर सो रहा था। उसी समय उसे लघुशंका हुई। जिस पर वह कुछ दूरी पर लघुशंका के लिए चला गया। उसी समय उसे काले नाग ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे तुरंत 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये , जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know