*निराश्रित महिला को सर्प ने डसा, मौत*
*औरैया।* विकासखंड भाग्यनगर थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम अटा में गुरुवार की सुबह एक निराश्रित महिला को उसके घर पर ही सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे दिबियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये , जहां से चिकित्सकों ने उपचार करने से इंकार कर दिया। जिसपर परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे, इससे पूर्व ही महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम अटा निवासी एक निराश्रित महिला पुष्पा देवी 48 वर्ष पत्नी रविंद्र दीक्षित गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर पर ही नहा रही थी। उसी समय साबुन उसके हाथ से गिर गया। जिसे वह उठाने लगी , उसी समय पटिया के नीचे छिपे बैठे सांप ने उसे डस लिया , जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे आनन- फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गये जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार करने से इंकार कर दिया। इसी के चलते परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाना चाह रहे थे। उसी समय महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में करुण-क्रंदन गूंजने लगा। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। आपको बताते चलें कि करीब 3 माह पूर्व महिला के पति रविंद्र दीक्षित 50 वर्ष पुत्र राजा दीक्षित की कोरोना काल में मृत्यु हो चुकी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know