अपराधियो को किसी भी सूरत में बक्सा नही जाएगा - शिवकुमार सिंह
रिपोर्ट सौरभ त्यागी जालौन
जालौन - कानपुर जिला से स्थानांतरण होकर जनपद में कोतवाल शिवकुमार को जिले के ईमानदार पुलिस कप्तान रवि कुमार ने जनपद के थाना चुर्खी की जिम्मेदारी दी ।
थाना चुर्खी का चार्ज लेने के बाद पहले तो चुर्खी कोतवाल शिवकुमार सिंह अपने अधीनस्थों से रूबरू हुए । बाद में उन्होंने पत्रकारवार्ता में वताया कि पुलिस कप्तान रवि कुमार ने उन्हें जिम्मेदारी दी वो पूरी लगन और ईमानदारी से उसका निर्वाहन करेगे ।चुर्खी कोतवाल ने बताया कि 1990 बैच में उनकी पुलिस में आरक्षी के पद पर नियुक्ति हुई थी । और 2018 में इंस्पेक्टर हुये। उन्होंने बताया कि वो गृह जनपद एटा के रहने वाले हैं, कानपुर देहात, में कई बार थानों में तैनात रहे है ।जहाँ उन्होंने ईमादारी से थानेदारी की है । चुर्खी कोतवाल ने कहा कि अपराधी कितना भी रसूक बाला हो वो उसे किसी भी कीमत पर नही छोड़ेंगे । थाना क्षेत्र में जो भी माफिया जुआ,सट्टा, अवैध शराब व और भी किसी प्रकार का काला धंधा करता है उसे बो किसी भी सूरत में नही छोड़ेंगे । चुर्खी कोतवाल शिवकुमार सिंह ने कहा कि वो हमेशा अपने उच्चाधिकारी के आदेशों का पालन करके अपनी डयूटी करेगे ।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know