Top News

स्कॉर्पियो के बाद आजमगढ़ से चोरी हुई बोलेरो दिबियापुर में हुई बरामद

*ब्रेकिंग न्यूज़*औरैया
 
 स्कॉर्पियो के बाद आजमगढ़ से चोरी हुई बोलेरो दिबियापुर में हुई बरामद! 
दिबियापुर (औरैया )- औरैया जिला के थाना क्षेत्र दिबियापुर में आजमगढ़ से चोरी की गई बोलेरो को आज कार मालिक घनश्याम पुत्र मोहित केवट निवासी अतरौलिया आजमगढ़ ने अपनी गाड़ी को पहचान लिया!  जिसके चलते उन्होंने गाड़ी का पीछा करते हुए  गाड़ी को दौड़ाकर पकड़ लिया कार मालिक घनश्याम ने  मीडिया को जानकारी देते हुए बताया! कि वह  किसी निजी कार्य से औरैया जा रहे थे !तभी सामने से बोलेरो कार आती दिखाई दी जैसे ही कार मालिक ने बोलेरो को देखा तो उन्होंने अपनी ग़ायब हुई गाड़ी को पहचान लिया। और कार को दौड़ाकर रोका व पूछताछ की तो आरोपित घबरा गया और कार के कागजात देखने पर पता चला कि यह उनकी कार है!उक्त बोलेरो को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने ले आयी व जाँच पड़ताल में जुट गयी !बड़ा सवाल कैसे अवैध तरीक़े से बाहर जनपदो की लक्ज़री कारों के ख़रीद फ़रोख़्त का अड्डा बना जनपद औरैया सबसे बड़ा सवाल वाहन चेकिंग में पुलिस की नज़रों से कैसे बच जाते है ऐसे संदिग्ध वाहन ,वही सूत्रों के अनुसार परत दर परत होंगे कई और खुलासे व और भी गाड़ियाँ पकड़ी जा सकती है।
  

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم