Top News

*लोधी समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा समाज-रविंद्र राजपूत*

*लोधी समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा समाज-रविंद्र राजपूत*

"■ *राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार डेविड "विधायक" एटा सदर के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी से लोधी समाज में आक्रोश*
घनश्याम सिंह
 औरैया 
बाबूजी कल्याण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए अखिल भारतीय लोध लोधी लोधा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार डेविड विधायक एटा सदर के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी से समाज बहुत ही आहत एवं दुखी है समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ किया गया यह बर्ताव समाज के गले नहीं उतर रहा है यह जानबूझकर किया गया अपमान प्रतीत होता है और  समाज इसे अपना अपमान समझ रहा है इस तरीके का बर्ताव जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ किया जा सकता है तो आम जनमानस के साथ पुलिस किस हद तक बदसलूकी कर सकती है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है अखिल भारती लोध लोधी लोधा महासभा उत्तर प्रदेश इस घटना का कड़े शब्दों में निंदा करती है और मांग करती है कि पुलिस के आला अधिकारी इस घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार डेविड से लिखित रूप से माफी मांगे और भविष्य में इस तरीके का कोई बर्ताव उनके साथ व समाज के साथ न हो का प्रयास करें यह मांग अखिल भारती लोधी लोधी लोधा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र राजपूत ने की है इस अवसर पर मनोहर राजपूत, प्रदेश सचिव
 संतोष राजपूत, जिला अध्यक्ष औरैया हरिओम राजपूत, जिला अध्यक्ष औरैया युवा पंकज राजपूत, अमित राजपूत आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم