*विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लखनऊ जाएंगे समाज के लोग*
*विश्वकर्मा जयंती के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे समाज की लोग*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के संरक्षक के आवास पर गुरुवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई , जिसमें विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को लखनऊ जाने का सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग अपने निजी साधनों से शुक्रवार की सुबह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे , जहां पर विश्वकर्मा पूजन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा के आवास पर गुरुवार को एक बैठक कर निर्णय लिये। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी की जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुक्रवार 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव व पूर्व सांसद प्रदीप सिंह यादव के सहयोग से विश्वकर्मा समाज के कमोवेश 200 लोग शुक्रवार की भोर लखनऊ जाएंगे। बैठक के दौरान अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश सचिव भानु शर्मा , जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा , जिला महामंत्री अवधेश शर्मा , उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा , सुबोध ओझा , केके ओझा , महिला जिला अध्यक्ष रानी शर्मा , छुन्ना शर्मा , अशोक शर्मा , अश्वनी शर्मा , राम आसरे शर्मा , राम प्रकाश शर्मा व अंकित शर्मा आदि लोगों समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। विश्वकर्मा पूजन के दौरान अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know