Top News

कोल्ड स्टोरेज में मशीन बंद रहने से किसानों का आलू हुआ बर्बाद

*कोल्ड स्टोरेज में मशीन बंद रहने से किसानों का आलू हुआ बर्बाद*

*भाकियू लोक शक्ति ने मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

*बिधूना,औरैया।* भाकियू लोक शक्ति ने बाबूराम आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में मशीन बंद रहने से किसानों का आलू बर्बाद होने को लेकर पीड़ित किसानों को मुआवजे व दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री के लिए उप जिलाधिकारी बिधूना को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा तहसील कार्यालय बिधूना पर धरना प्रदर्शन के मौके पर संबोधित करते हुए भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि बेला रोड कैथावा मोड़ के समीप स्थित बाबूराम आइस एंड कोल्ड स्टोरेज लिमिटेड में लगभग 15 दिन मशीन बंद रहने से किसानों का भंडारित आलू बर्बाद हो गया है जिससे पहले से विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण आर्थिक तंगी और कर्जदारी से त्रस्त किसान आलू की बर्बादी से और अधिक परेशानी में फंस गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए उप जिलाधिकारी बिधूना राशिद अली को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बाबूराम आइस एंड कोल्ड स्टोरेज लिमिटेड द्वारा जिन किसानों का आलू बर्बाद हुआ है उनकी सूची तैयार कर उन्हें नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। 2021 में भंडारित आलू का पीड़ित किसानों से शुल्क न वसूला जाए। कोल्ड स्टोरेज में हुई लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि उपरोक्त मांगों पर जल्द कार्यवाही न हुई तो भाकियू लोकशक्ति इसके विरुद्ध निर्णायक धरना प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर शंभू दयाल , राजाराम , देवेन्द्र कुमार , शिव शंकर लाल , अवनीश कुमार , सुरेश चंद्र , देवेंद्र सिंह  बाबा , मनीष , विमलेश कुमार आदि भाकियू लोक शक्ति के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने