ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया
विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप विद्युत विभाग ने कि ताबड़तोड़ छापेमारी
विद्युत एवं विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 11 विद्युत चोरों को पकड़
औरैया शहर के मोहल्ला तिलक नगर दक्षिणी जमाल शाह में शनिवार की सुबह विजिलेंस टीम एवं विद्युत अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी विभागीय अधिकारियों का कहना है। कि यदि विद्युत चोरी रुक जाती है। तो जनपद के लोगों को सुगमता से विद्युत आपूर्ति होती रहेगी। बताया शनिवार को चेकिंग के दौरान 50 कनेक्शन चेक किए गए जिसमें 11 लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए। बताया सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ,अवर अभियंता विवेक खरे, विजिलेंस टीम से लालजी सिंह प्रभारी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know