*अनिल राजपूत बने भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी*
*औरैया।* पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माधव सिंह जिला महामंत्री , उत्तम सिंह व शिव पाल पाल जिला मंत्री , कौशलेंद्र राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम , श्याम बाबू शर्मा , आशा शर्मा , अतर सिंह , महावीर तथा अनिल राजपूत को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कुल मिलाकर 31 पदाधिकारियों का भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने सूची जारी करते हुए कहा सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीतियों को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करें। गांव और शहरों की समस्याओं को उजागर कर पात्रों को लाभ दिलाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं को गांव की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें , जैसे उज्जवला योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना , वृद्धावस्था पेंशन , विकलांग पेंशन , शौचालयों का निर्माण पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराएं। पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करें। सभी पदाधिकारियों से अपील है लगन और निष्ठा से कार्य करें। जिले के 6 जिला उपाध्यक्ष , जिला महामंत्री 6 व जिला मंत्री सहित 31 को पदाधिकारी बनाया गया है।उत्तम सिंह राजपूत को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला जिला महामंत्री बनने पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य रूप से मिथलेश राजपूत , मंडल मंत्री फफूंद
अखिलेश शुक्ला , शिव स्वरूप दीक्षित , अनुपम सिंह राठौर , राघवेद्र कुशवाहा , कैलाश सिंह कुशवाहा , निखिल राजपूत,मयंक राजपूत आदि ने स्वागत किया। राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने पद पर निष्ठा के साथ कार्य करने का और जनता की सेवा करने का भरोसा दिया। उपरोक्त लोगों को पिछड़ा वर्ग का पदाधिकारी बनाए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know