Top News

50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई



*50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।*
*निर्माण कार्यों का समिति द्वारा किया जाये समय समय पर सत्यापन - डीएम*
*औरैया 03 सितम्बर 2021*   -   _शुक्रवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपद में 50 लाख से अधिक लागत के सड़क/भवन निर्माण कार्यों व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़क भवन एवं अन्य निर्माण कार्य के अंतर्गत  चिन्हित निर्माण कार्य तथा निर्माणाधीन ग्रामीण एवं शहरी पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एआरटीओ कार्यालय में यूपीआरएनएसएस इटावा द्वारा बनाये जा रहे सारथी हॉल की निर्माण प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताई। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी करने निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य जनपद में चल रहे हैं उनमें निर्माण कार्य की प्रगति में तेजी लाकर उन्हें समय के अंदर ही पूरा किया जाए एवं जो कार्रदायी संस्थाएं निर्माण कार्य कर रही है वह समय-समय पर अपने स्तर से गुणवत्ता चेक करती रहे। गठित समिति द्वारा भी निर्माण कार्य का का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। जो निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं उनका गठित समिति के द्वारा सत्यापन कराने के पश्चात ही हैंड ओवर किया जाए। जो कमियां पायी जाये उन्हें दूर कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीएसटीओ बब्बन प्रसाद मौर्य व कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।_

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم