*पर्यावरण के प्रति 12 को निकाली जाएगी जागरूक यात्रा*
*औरैया।* पर्यावरण के प्रति समर्पित रहने वाले विश्नोई समाज की ओर से शहर में 12 सितंबर को पहली बार विशाल पर्यावरण जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। मोहल्ला बदनपुर में यूनियन बैंक के पीछे स्थित विश्नोई श्री धर्मशाला से सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होने वाली यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा करेंगे।
विश्नोई सेवा मंडल व विश्नोई चेतना मंच के संयुक्त तत्वाधान में श्री विश्नोई समाज की ओर से पर्यावरण जागरूकता यात्रा १२ सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता यात्रा की शुरूआत श्री विश्नोई धर्मशाला से शुरू होकर सुभाष चौक, संजय गेट, गुमटी मोहाल, सदर बाजार होमगंज, सदर तहसील, दिबियापुर रोड होते हुए वापस सुभाष चौक से विश्नोई धर्मशाला पहुंचकर समाप्त होगी। बताया कि जागरूकता यात्रा में सबसे आगे रथ पर समाज के गुरुदेव श्री जंभेश्वर महाराज की फोटो रहेगी। इसके अलाव बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित श्लोगन के साथ पेड़-पौधों को बचाने की झांकी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य रुप देने के लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रहीं हैं। उन्होंने समाज के लोगों व पर्यावरण प्रेमियों से जागरूकता यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know