■ *कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रोटेरियन ऋषि कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा*
घनश्याम सिंह
बरेली
प्रोफेसर राम प्रकाश गोयल साहित्य भूषण की आठवीं पुण्यतिथि प्रोफेसर राम प्रकाश गोयल एवं विवेक गोयल स्मृति समिति द्वारा महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय बरेली में भोजन एवं मास्क का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया।
इस अवसर संस्था की संस्था पिका एवं प्रोफेसर साहब की सुपुत्री डॉक्टर ममता गोयल ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा की प्रोफेसर राम प्रकाश गोयल एक उच्च कोटि के साहित्यकार एवं विलक्षण व्यक्तित्व के स्वामी थे जिनके ह्रदय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेम और मित्रता की भावना रहती थी और वे प्रत्येक व्यक्ति की उन्नति की कामना और उसके लिए प्रयासरत रहते थे। आज के दिन हम लोगों को उनका स्मरण करते हुए उनके बताए हुए और दिखाए हुए सद मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉक्टर ममता गोयल पद्मिनी अनिल सक्सेना अरुण गोपाल शरण आनंद गौतम शुचि दिलीप अग्रवाल रचना एवं दीक्षा सक्सेना आदि लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रोटेरियन ऋषि कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know