रिपोर्ट महेन्द्र सिंह जालौन
आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट हदरुख के प्रांगण में स्थित गांधी चबूतरा पर गांव के गणमान्य व्यक्ति श्री आत्माराम तिवारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की ही वरिष्ठ नागरिक श्रीमती सुधा सेंगर द्वारा ध्वजारोहण कराया गया तथा उपस्थित समुदाय को महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण की शपथ दिलाई गई। जिसमें गांव के तीनों परिषदीय विद्यालयों व समस्त आंगनबाड़ी के स्टाफ तथा बच्चों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन परिषदीय अध्यापक राज कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अन्त में केन्द्रीय प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशिकला पाण्डेय द्वारा अतिथियों तथा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। संकुल शिक्षक मुकेश द्विवेदी तथा प्रधानाध्यापक मंगल सिंह के नेतृत्व में हदरुख़ के युवाओं सचिन द्विवेदी (विक्की)रोहित द्विवेदी परशुराम सेना (जिलासचिव)राज शर्मा अरुण गुबरेले अमन यागिक राम तिवारी गोविंद पाठक शिवम शर्मा (बीटू) का व्यवस्था सम्बन्धी विशेष योगदान रहा। सभी के जलपान व मिष्ठान वितरण के बाद सभा समाप्त की गई।


إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know