Top News

गौशाला के ही अंदर बने दलदल में फसा सांड..

गौशाला के ही अंदर बने दलदल में फसा सांड.. । 
बिधूना (औरैया) - बिधूना क्षेत्र की नगर पंचायत के अंतर्गत कन्या पाठशाला की पुरानी बिल्डिंग को गौशाला के रूप में परिवर्तित किया गया है जहां आज एक सांड दलदल में फंस गया जिसे काफी जद्दोजहद के बाद जेसीबी की सहायता से दलदल से बाहर निकाला गया! 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज एक सांड गोबर के दलदल में फंस गया ! जिसकी जानकारी मिलते ही मौके पर मोहल्ले वासी एकत्रित हो गए! जब दलदल के विषय में जानकारी ली गई तो ज्ञात हुआ की गौशाला की  देखरेख करने वाले मुकुल ने गोबर को एकत्रित करने के लिए वहां काफी बड़ा गड्ढा करवाया गया था जिसके चलते वहां दलदल बन गया! मोहल्ले वासियों ने बताया दलदल में आए दिन जानवर फसते रहते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم