Top News

शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ वालों को लगेंगे टीके

उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
शनिवार को सिर्फ दूसरी 
डोज़ वालों को लगेंगे टीके 

प्रदेशवासियों की इम्युनिटी बढ़ाने को दूसरी डोज़ वालों पर सरकार का फोकस
सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज़ लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे
11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। 
उत्तर प्रदेश:13अगस्त 2021 से कोरोना की दूसरी डोज़ लगवाने के लिए उत्साहित लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज़ वालों के लिए निर्धारित कर दिया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्येंद्र यादव ने बताया कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दो डोज़ लगना जरूरी है। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए हमारा फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए।उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर फैसला किया गया है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ के चाहतमंदों को मौका दिया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज़ लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे। 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केन्द्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। 
उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज़ वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं लेकिन शनिवार को सिर्फ उनका ही टीकाकरण होगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم