*ऑडियो वायरल होने के बाद प्रबंधतंत्र ने शिक्षक को हटाया*
*संस्कार और अभिभावकों का सम्मान सर्वोपरि प्रबंधक*
*दिबियापुर, औरैया।* रविवार को पीबीआरपी के प्रबंधक दिनेश कुमार पांडेय ने दूरभाष पर बताया कि उनके स्कूल के शिक्षक मनीष पांडे द्वारा छात्र से दूरभाष पर अपशब्द असभ्य एवं गरिमामई भाषा का प्रयोग न करने एवं अभिभावकों के साथ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विद्यालय परिसर से शिक्षक को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्थान अपने बच्चों और अभिभावकों के मान सम्मान के लिए कार्य करती है न कि संस्कार रहित शिक्षण देना चाहती है, उन्होंने कहा कि शिक्षक मनीष पांडेय द्वारा जो कार्य व्यवहार किया गया उसके लिए प्रबंध तंत्र शिक्षक को माफ न करते हुए विद्यालय से हटा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी शिक्षक को यह अधिकार नहीं कि वह अभिभावकों और बच्चों से गलत शब्दों का प्रयोग करें , और अपनी मर्यादा को नियंत्रित न रखें। इस मौके पर अभिभावकों ने भी प्रबंध तंत्र के इस रवैया से संतुष्ट एवं खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रबंधक एवं संरक्षक पांडेय परिवार बच्चों के आचरण और अच्छे व्यवहार के लिए शिक्षण संस्थान चला रही है , उसके लिए प्रबंध तंत्र को धन्यवाद ज्ञापित किया , और कहा कि भविष्य में ऐसे शिक्षकों की भर्ती न की जाए जो बच्चों से गलत व्यवहार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करें।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know