Top News

भाजपा के यूपी मिशन-2022 में ताकत से जुटेगा युवा मोर्चा,* *सौरभ भूषण शर्मा

*भाजपा के यूपी मिशन-2022 में ताकत से जुटेगा युवा मोर्चा,* *सौरभ भूषण शर्मा

*औरैया।* भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री  सौरभ भूषण शर्मा  के प्रथम  गृह जनपद आगमन पर तिर्वा से लेकर जगह- जगह  कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  सौरभ भूषण शर्मा  ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर मिशन-2022 में ताकत से जुटेगा।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशमंत्री का  रविवार की सुबह से तिर्वा से शुरू होकर दिबियापुर  मे प्रवेश करते समय बहेरे वाली पुलिया के पास मे महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा दिबियापुर अमित तिवारी (रवि) के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री भाजयुमो सौरभ भूषण शर्मा का  युवा मोर्चा टीम के द्वारा पगड़ी पहना कर और माल्यार्पण कर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और उनका आगे विधानसभा चुनाव के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया । 
स्वागत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो शिव सिंह भारती , अमित तिवारी (रवि) महामंत्री भाजयुमो दिबियापुर, विजय वर्मा, ऋषि पोरवाल, बीनू शुक्ला, कन्हैया पांडेय, राजा भदौरिया, अवनीत तिवारी, अमित ठाकुर, आशीष चतुर्वेदी, लकी पाल, बिट्टू मिश्रा, सचिन पांडेय, रोहित पांडेय, रितिक दुबे, आयुष शर्मा, प्रशांत तिवारी, शिव सिंह राजपूत, रवि अवस्थी, अभिनन्दन राठौर, शिवम दुबे, गोपाल राजपूत, अनुराग पांडेय, शान्ति माधव तिवारी, लकी पांडेय, प्रशांत शुक्ला, राजनारायण प्रजापति, गौरव पांडेय, शिवम नागर, अवनीश राठौर, मयंक मिश्रा, अमन कुमार, अरविंद दोहरे सहित करीब आधा सैकड़ा युवाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। जय श्री राम और भारत माता की जय कारो से माहौल गूंज उठा । शर्मा जी भी लोगों से बड़ी शालीनता से मिले। और बड़ो का मालार्पण कर पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों  ने सौरभ भूषण शर्मा को शुभकामना देते हुए युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री  सौरभ भूषण शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश के जनकल्याण के कार्यों में बढ़ चढ़कर कार्य करें। वही नवनियुक्त प्रदेशमंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि भाजपा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका तन मन से निर्वाह करेंगे। कहा कि युवाओं में वो शक्ति है जो किसी भी धारा को मोड़ने का काम कर सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी को 350 से अधिक सीटे जिताने का काम करेगी।
 भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा में 325 सीटे जीती थी, लेकिन इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में कम से कम 350 सीटे जीतकर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार दोबारा बनानी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार की योजनाओं व नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में युवा मोर्चा के साथियों की बड़ी भूमिका होती है।  युवा साथी प्रदेश में हर वर्ग तक संगठन व सरकार की नीतियों का प्रचार व प्रसार करे तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचर उसे लाभ मिल सके इस दिशा में युवा मोर्चा के साथी कार्य करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः 2022 में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बने इस दिशा में कृतसंकल्पित होकर पूरे जोश के साथ कार्य करे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने