*भाजपा राष्ट्रहित व सर्व समाज के लिए कार्य करती है-- बासुदेव प्रजापति जिला पंचायत सदस्य सहार प्रथम*
घनश्याम सिंह
औरैया
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय हित व सर्व समाज हित के लिए कार्य करती है यह कथन सहार प्रथम से जिला पंचायत सदस्य व सक्रिय भाजपा नेता वासुदेव प्रजापति का है,वे कस्बा याकूबपुर में पार्टी की नीतियों के संबंध में जनसंपर्क कर रहे थे, इस दौरान एक प्रेस वार्ता में वासुदेव प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी जाति वाद और भेदभाव पूर्ण राजनीति नहीं की, उसने सदैव राष्ट्रहित और सर्व समाज के लिए कार्य किया है, जिला पंचायत सदस्य वासुदेव प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में जितना विकास देश व राज्यों में कराया इतना पिछली सरकारों में नहीं हुआ, वासुदेव प्रजापति ने बताया कि केंद्र सरकार ने धारा 370, तीन तलाक खत्म करके एवं नोटबंदी वर्तमान विकास कार्यक्रम लागू करके देश की जनता को नए आयाम दिए हैं उन्होंने कहा भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी सच्चे अर्थों में राष्ट्रवाद समाज हित के लिए समर्पित विशाल समाज सेवी संस्था है उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में जन समस्याओं का आकलन करके भेदभाव रहित विकास कार्य कराएंगे उन्होंने जनसमूह से आव्हान किया कि वे स्वाधीनता दिवस को बढ़-चढ़कर आपसी सौहार्द हर्षोल्लास से त्योहारों की तरह मनाएं, इस मौके पर युवा भाजपा नेता जेपी त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित होकर कार्य किया है उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की विकास परक योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का काम करें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछला चुनाव वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में युवाओं की सक्रियता के चलते जीत का परचम फहराया था, इसी तरह युवा आगामी चुनाव में अपनी सक्रियता से प्रदेश व देश में पुनः जीत का परचम लहराएंगे इस मौके पर पप्पू यादव, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know