Top News

*अवशेष प्रोन्नत वेतनमान के लिए 10 साल से विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश*

*अवशेष प्रोन्नत वेतनमान के लिए 10 साल से विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश*
■ *जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कारनामा*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की घोर अनदेखी से सेवानिवृत्त होने के बावजूद अवशेष वेतन के लिए करीब 10 साल से शिक्षक  चक्कर काट रहे हैं।।
 सेवानिवृत्त शिक्षक जनपद के कस्बा याकूबपुर स्थित श्री शिव इंटर कॉलेज टिढ़ुआ याकूबपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश ने बताया कि वह विद्यालय में 18 दिसंबर 1979 से कार्य थे इसके बाद उन्होंने अनवरत रूप से विद्यालय में शिक्षण कार्य किया और 30 जून 2015 को सेवानिवृत्त हो गए,उन्होंने बताया कि फरवरी 1977 में विद्यालय अनुदान सूची में सम्मिलित किया गया था उन्होंने बताया की 18 दिसंबर 2011 को उनका अवशेष प्रोन्नत वेतनमान देय था जो 9 नवंबर 2012 को निर्धारित किया गया, उन्होंने बताया कि दिनांक 18 दिसंबर 2011 से 9 नवंबर 2012 तक की प्रोन्नत वेतनमान की धनराशि 11838 विभाग पर बकाया है जिसके भुगतान के लिए विद्यालय द्वारा अनुमोदितव अन्य प्रार्थना पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया के कार्यालय में प्रस्तुत कर चुके हैं पर उन्हें आज तक प्रोन्नत वेतनमान की बकाया धनराशि प्राप्त नहीं हुई है,सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश ने बताया खराब स्वास्थ्य व बार-बार जिला विद्यालय कार्यालय औरैया दौड़ने से तंग चुके हैं, उन्होंने विभागीय अधिकारियों से प्रोन्नत वेतनमान की बकाया धनराशि तत्काल निर्गत कराने की मांग की।।
फ़ोटो-

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने