*अमीन संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन*
*बिधूना,औरैया।* राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील बिधूना की कार्यकारिणी का गठन रविवार को तहसील सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी की अध्यक्षता में निर्विरोध संपन्न हुआ है। राजस्व संग्रह अमीन संघ की इस तहसील कार्यकारिणी में अजय सिंह चौहान अध्यक्ष, अशोक चौहान उपाध्यक्ष, सूर्य प्रताप कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री बृजेंद्र यादव, ऑडिटर श्रीकांत, मीडिया प्रभारी मनोज पोरवाल व संरक्षक राज बहादुर को निर्विरोध चुना गया है। यह जानकारी राजस्व संग्रह अमीन अनूप बाजपेई ने दी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know