*दबंगों ने खेत मालिक को मारपीट कर किया घायल*
*बिधूना,औरैया।* भटौली में खेत से जबरन चार ट्राली मिट्टी उठाने का विरोध किए जाने पर दबंगों ने खेत मालिक को घात लगाकर रास्ते में घेरकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की भी धमकी दी है।हम तो बहुत बना घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी अनूप कुमार पुत्र नंदराम प्रजापति ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि विकास कुमार पुत्र शिवमंगल सिंह, अभय सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह, राजन सिंह पुत्र जयपाल सिंह व ईशू पुत्र राजू भदौरिया निवासीगण नगला टेढ़ी भटौली थाना बिधूना ने उसके खेत से चार ट्राली मिट्टी उठा ली। जब उसके द्वारा इसका विरोध किया गया, तो उपरोक्त लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर गाली गलौज करते हुए लाठी- डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know