उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। संवाददाता
जिले के 50 शैय्या जिला अस्पताल के समीप स्थित पुराने टीबी अस्पताल में बीएसएल लैब टू का शुभारंभ रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑनलाइन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने डीएम व सीएमओ को लैब को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शुभारंभ के दौरान डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को आरटी पीसीआर जांच के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। क्योंकि जांच के लिए सैंपल सैफई भेजे जाते थे। जिसके चलते समय अधिक लगता था। लोगों को समय से सही उपचार नहीं मिल पाता था । शासन के निर्देश पर जिले में बीएसएल लैब टू शुरू हो गई है। अब आरटी-पीसीआर जांच एक दिन में ही लोगों को मुहैया हो जाएगी। यदि संभावित तीसरी लहर आती है। तो यह लैब वरदान साबित होगी। तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि लैब में करीब 400 से 500 जांचे प्रतिदिन हो रही हैं। आगे जांचों की संख्या और बढ़ेगी। बता दें कि डीएम के निर्देश पर सीएमएस प्रमोद कटियार लैब की व्यवस्था जुटाने में लगे रहे। इस मौके पर एसीएमओ डॉक्टर शिशिर पुरी, एसीएमओ डॉ शशि वाला, सीएमएस डा. प्रमोद कटियार, पूर्व सीएमएस डॉ राजीव रस्तोगी, क्वालिटी मैनेजर सुभाष चंद्र के अलावा लैब टेक्नीशियन व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know