Top News

बीजेपी सरकार में हो रहा व्यापारियों का शोषण- विपिन गुप्ता*

*बीजेपी सरकार में हो रहा व्यापारियों का शोषण- विपिन गुप्ता*

*क्रासर- असेनी में सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियो को मनोनीत पद के लेटर किये वितरित व दिलाई शपथ*

*दिबियापुर,औरैया।* समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ औरेया  के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने रविवार  को  विधूना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम असेनी के पंचायत घर मे  एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी।  कभी जीएसटी के नाम पर तो कभी अन्य मुद्दों पर वह व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों पर दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं व्यापारियों को भी चैन से नहीं बैठने दिया जा रहा है। कई प्रकार के टैक्स लगाकर भाजपा सरकार व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न कर रही है।
सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर इन सभी मुद्दों पर पुनः विचार करते हुए व्यापारियों के हितों का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। इसलिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। इस दौरान उन्होंने व्यापार सभा के बिधूना विधानसभा अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ,मेमुद्दीन को बिधूना विधानसभा उपाध्यक्ष , मुस्ताक शाह को नगर कोषाध्यक्ष ,आरिफ कादिर को नगर महामंत्री, चमन कुमार को नगर उपाध्यक्ष व मोनू कश्यप को नगर अध्यक्ष को मनोययन पत्र वितरित कर शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का मालार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला सचिव रीतू चक , डाक्टर अनिल सविता ,पुनीत शर्मा ,आसिम खान, पिंटू सिंह धीरेंद्र ,मनीष दोहरे , गोविंद राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم