*विकास कार्यों को देगे प्राथमिकता-धीरेंद्र, सिंह दोहरे*
*भाग्यनगर ब्लॉकप्रमुख प्रतिनिधि का जगह जगह हुआ स्वागत*
*दिबियापुर,औरैया।* जिले के भाग्यनगर की निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख रेशमा दोहरे के पति एवम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र दोहरे का ब्लाक के गांव प्रतापपुर , सल्हापुर आदि गांवों में जगह- जगह स्वागत किया गया । इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों , महिलाओं से आशीर्वाद लिया।वही ग्रामवासियों व प्रधान ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को मिठाई खिलाई व मालार्पण कर शुभ कामनाएं दीं।उंन्होने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। वही सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र अंबेडकर , सपा के ब्लाक महासचिव सत्यदेव सिंह ने कहा कि अच्छे लीडर को क्षेत्रीय, दलगत व जातिगत भावना से ऊपर उठकर सभी का सहयोग और सर्वांगीण विकास की भावना रखना चाहिए।इस मौके पर सिम्हारा प्रधान राजू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुशवाहा, सल्हापुर प्रधान उमेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know