Top News

औरैया सूबे की सरकार पर बरसे संजय सिंह

 औरैया सूबे की सरकार पर बरसे संजय सिंह

  औरैया



 यूपी के औरैया जनपद में पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सूबे की सरकार को निशाने पर लेते हुए सूबे की सरकार पर आरोप लगाए इसके साथ ही साथ 2022 में चुनाव में सभी यूपी की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की बात कही ।

 यूपी के औरैया जनपद में औरैया जनपद में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे , सांसद संजय सिंह ने औरैया जनपद में सदस्य जोड़ो अभियान के तहत सदस्यों को जोड़ने की बात कहते हुए कहा कि आगामी समय में यूपी के सभी जनपदों में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी , इसके साथ ही साथ सूबे की सरकार को निशाने ओर लेते हुए कई गम्भीर आरोप लगाए  , bjp को चंदा चोर पार्टी कहते हुए नई उपलब्धि दे दी इसके साथ ही साथ वर्तमान समय मे आज स्वयं के द्वारा सूबे की सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना पर लखनऊ में मुकद्दमा पंजिकृत कराने की बात कही ।
जनसख्या कानून पर सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2 बच्चों से अधिक होने पर ग्राम का प्रधान नही बन सकते लेकिन प्रधानमंत्री सांसद विधायक बन सकते है ।
अगर जनसँख्या बिल लाना ही है तो फिर सभी पर समानता से यह नियम लागू होना चाहिए ।
आगामी समय 2022 मे किसी पार्टी से गठबंधन की बात तो स्वीकार की लेकिन किस पार्टी से गठबंधन होगा यह अभी स्पष्ट नही किया ।
पूर्व cm अखिलेश यादव से मुलाकात को जन्मदिन की मुलाकात की बात कही ।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने