Top News

बस की टक्कर से वृद्ध चौकीदार की मृत्यु

*बस की टक्कर से वृद्ध चौकीदार की मृत्यु*

बस को बैक करते समय हुआ हादसा, मौके पर तोड़ा दम।

फफूंद / औरैया

           फफूंद मुरादगंज रोड पर स्थित एक भटटे पर चौकीदारी करने वाले एक वृद्ध की भटटे पर खड़ी बस के चालक द्वारा बस बैक करते समय लगी टक्कर से मौके पर ही मौत हो गयी।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने और कोई भी कार्यवाही न किये जाने की बात कहने पर पुलिस वापस लौट गयी।
       सत्तर वर्षीय वृंदावन पुत्र स्वर्गीय महादेव निवासी गाँव करपिया इटावा फफूंद मुरादगंज मार्ग पर स्थित भारतीय ईंट उद्योग पर चौकीदार था।सोमवार की सुबह वह शौच क्रिया के लिए जा रहा था भटटे के नजदीक ही खड़ी प्राइवेट बस का चालक बस को बैक करने लगा जिसकी टक्कर वृंदावन के लगने से वह गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की,घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए कोई तहरीर नही दी जिसके बाद पुलिस वापस लौट गयी।थाना अध्यक्ष एस.के.तिवारी ने बताया बस एक्सीडेंट से मौत का पता चला है।मृतक के घर वालों ने कोई भी कानूनी कार्यवाही और तहरीर देने व पोस्टमार्टम कराने को तैयार नही हुए जिस पर पुलिस वापस चली आयी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने