उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/ ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर गौतम बुद्ध नगर:-दादरी बालिका डिग्री कॉलेज मैं ईश्वर भाटी के सहयोग से उम्मीद संस्था एवं बीकेयू अंबावता ने पौधारोपण कर जल चौपाल लगाकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक उम्मीद संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डॉ देवेंद्र कुमार नागर एवं बीकेयू अंबावता के तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास ने कहां कि संस्था सप्ताह में एक दिन गौतम बुध नगर के गांव में पौधारोपण एवं जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करती है जल के स्रोत मानव सभ्यता के लिए बहुत जरूरी है प्राचीन काल से ही मानव इन पर निर्भर रहे हैं जब से पश्चिमी संस्कृति को भारतीयों ने अपनाया है तभी से परंपरागत जल स्रोतों का अतिक्रमण शुरू हो गया यदि गौतम बुध नगर कोलातूर और राजस्थान नहीं बनाना चाहते हो तो अधिक से अधिक जल स्रोतों का संरक्षण करें और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधारोपण करने का प्रयास करें उम्मीद संस्था के संरक्षक मास्टर ब्रहम सिंह नागर ने बताया कि पृथ्वी पर मानव के उपयोग के लिए लगभग एक प्रतिशत पानी ही है और पानी ऐसा पदार्थ है जिसका किसी भी प्रयोगशाला में निर्माण नहीं किया जा सकता है ब्लाक प्रमुख विजेंद्र भाटी ने कहां की किसी भी खुशी के मौके पर हमें एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तभी हम प्रकृति के कर्ज से मुक्त हो सकते हैं क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स एवं दादरी विधायक के पुत्र दीपक नागर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए तथा बरसात के जल को संरक्षित करने के प्रयास करने चाहिए संस्था ने विद्यालय परिसर में पीपल जामुन कनेर महुआ आमला अमरूद बरगद शीशम के 100 पौधे लगाकर इनके रखरखाव की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन को दी डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने सभी को जल संरक्षण एवं पौधारोपण की शपथ दिलाई इस मौके पर संजीव मुकद्दस संजय भाटी ईश्वर भाटी सुरेश प्रधान विधायक पुत्र दीपक नागर विजेंद्र प्रमुख आशीष वत्स मास्टर ब्रहम सिंह नागर सुमन भाटी सोनू भगत बॉर्बी शर्मा अनुज नागर लंबू शर्मा मंगल सिंह नरेंद्र भाटी बीडीसी और विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहे
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know