उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
■लाभार्थी टीकाकरण कराने के बाद उसी समय अपने मोबाइल पर टीका लगाए जाने का मैसेज अवश्य चेक करें - बीसीसीएम
इटावा।जनपद में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को टीका लग सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सभी जरूरी कदम उठा रहा है, यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव का Iउन्होंने कहा कोरोना से बचाव के लिए सभी टीकाकरण अवश्य करवाएं, टीकाकरण कराने से कोरोना का खतरा बहुत ही कम हो जाता है। इसलिए मैं अपील करता हूं कि सभी जनपद वासी भ्रांतियों से दूर रहे और टीकाकरण अवश्य कराएं। टीकाकरण कराने से किसी भी तरह क परेशानी नहीं होती और न ही कोई नुकसान होता। डॉ. यादव ने बताया कि जनपद में 16 केंद्रों पर आज... लोगों का टीकाकरण किया गया।
बीसीसीएम प्रवेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में 15 जुलाई तक 292277 लोगों को टीकाकरण कराया जा चुका है। जनपद में को-वैक्सीन और कोविशील्ड दोनों वैक्सीन उपलब्ध हैं । सुचारू रूप से टीकाकरण चल रहा है। 15 जुलाई तक 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 85,413, 45 से 50 वर्ष आयु वर्ग में 101724 और 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में 76123 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थी जब टीकाकरण करवाने आए तो टीका लगने के बाद अपने मोबाइल पर टीका लगाए जाने का मैसेज अवश्य चेक कर लें। यदि मैसेज ना आया हो तो तत्काल टीकाकरण कर्मी को सूचित करें।
जनपद में धीरे-धीरे टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है। मेडिकल केयर यूनिट इटावा पर सुबह 11:30 तक 200 लोगों ने को-वैक्सीन और 82 लोगों ने कोविडशील वैक्सीन की डोज लगवाई । यूनिट पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र गौड़ ने कहा कि प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग आकर टीकाकरण करा रहे हैं और सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि वैक्सीनेशन कराने के बाद भी मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाली जगह में ना जाएं।
मेडिकल केयर यूनिट पर वीरभान सिंह भदौरिया(वीरू भदोरिया) ने टीकाकरण करवाया और कहा आज मैंने दूसरी डोज ली है और मुझे कोई भी परेशानी नहीं हैI मैं सभी जनपद वासियों से कहूँगा कि वह टीकाकरण केंद्रों पर आकर टीकाकरण अवश्य करवाएं। टीका लगवाने के बाद किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती बल्कि टीकाकरण हमें कोरोना संक्रमण से बचाने में सहायता करता हैं ।
कटरा शमशेर खां निवासी 62 वर्षीय आदित्य कुमार पोरवाल ने मेडिकल केयर यूनिट पर टीकाकरण कराया और हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने कहा सरकार नि:शुल्क टीकाकरण कर रही है, लोगों आगे बढ़कर टीकाकरण करवायें और अभियान को सफल बनाये ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know