स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस का संचालन शुरू, आज फफूंद पहुंचेगी,जानिए नया क्या हुआ बदलाव
दिबियापुर (औरैया)। लगभग सात माह से बंद चल रही स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पहुंचेगी।
16 दिसंबर 2020 को 05483 अप व 18 दिसंबर से 05484 डाउन स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण कम होने पर रेल प्रशासन ने लगभग सात माह बाद सोमवार से ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया।05483 अप स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशन से शुरू हो गया। यह ट्रेन मंगलवार दोपहर दो बजकर 24 मिनट पर फफूंद पहुंचेगी। रेलकर्मियों के अनुसार दिल्ली जाने वाले काफी यात्री मंगलवार के लिए आरक्षण कराने पहुंचे। ट्रेन में वेटिंग होने की जानकारी मिलने पर काफी यात्री बैरंग लौट गए।
16 दिसंबर 2020 को 05483 अप व 18 दिसंबर से 05484 डाउन स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण कम होने पर रेल प्रशासन ने लगभग सात माह बाद सोमवार से ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know